फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water crisis of two thousand population will end with 44 lakhs

44 लाख रूपये होगा दो हजार की आबादी का जल संकट खत्म

Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Water crisis of two thousand population will end with 44 lakhs
भराड़ी(बिलासपुर)। पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे पडयालग गांव, पडयालग चौक, लड़ा, भगड़वान के दो हजार लोगों के लिए राहत की खबर है। इन गांवों में पीने के पानी की किल्लत नहीं रहेगी। पानी की समस्या दूर करने के लिए इन गांवों के लिए प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने नई स्कीम की सौगात दी है। स्वीकृत पानी की इस नई स्कीम पर लगभग 44 लाख रूपये खर्च होंगे। बजट की स्वीकृति होने के बाद इस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है। जिससे इस इलाके के लोगों की पानी की किल्लत शीघ्र दूर होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के पडयालग गांव, पडयालग चौक, लददा व भगड़वान में पानी की किल्लत रहती है। पानी की दिक्कत गर्मियों के मौसम में अधिक बढ़ जाती थी। कई बार लोगों को मजबूरन टैंकरों के माध्यम से पानी खरीद कर लाना पड़ता था। नलों में पानी कम आने के कारण लोगों का सारा दिन पानी लाने में ही व्यतीत हो जाता था। जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित होती थी। पानी की विकराल होती जा रही इस समस्या के समाधान के लिए लोगों ने इसकी मांग स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के समक्ष रखी। गर्ग ने इस समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त बिलासपुर व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसके बाद उपायुक्त के माध्यम से पडयालग गांव, पडयालग चौक, लड़ा व भगड़वान गांव के लिए लगभग 44 लाख की नई पीने के पानी स्वीकृत की गई। बजट स्वीकृत होने के बाद इस पानी की स्कीम को सिरे चढ़ाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इन गांवों के लिए बडे़ बोरवेल से पानी उठाया जाएगा। पीने के पानी की पाइपलाइन को बदला जाएगा। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता इंजीनियर रविंद्र रणौत ने बताया कि इन गांवों के लिए नई पेयजल स्कीम स्वीकृत हुई है। शीघ्र ही इस योजना को धरातल पर उतारकर गांवों में चल रही पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

घुमारवीं के लोगों की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जा रहा है। पडयालग गांव, पडयालग चौक, लड़ा व भगड़वान के 44 लाख की पानी की नई स्कीम स्वीकृत हुई है। इससे इन गांवों में चल रही पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed