फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water crisis in Gugwal, drain water is flowing into the well

Bilaspur News: गुगवाल में जल संकट, नाले का पानी जा रहा बावड़ी में

Mon, 25 Aug 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Gugwal, drain water is flowing into the well
ग्रामीण परेशान, बावड़ी दूषित होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

पाइप कल्वर्ट के कारण सड़क पर भर रहा है पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत लैहड़ी सरेल के गांव गुगवाल में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में नाले का पानी सड़क पर आ रहा है और पास की बावड़ी में भर जाने से जल संकट पैदा हो गया है। ऐसे में ग्रामीणाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत औहर के पूर्व प्रधान एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल घुमारवीं के अध्यक्ष देशराज शर्मा सोमवार को गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि लदरौर–घुमारवीं वाया लैहड़ी सरेल सड़क पर लौहट के समीप पुलिया का निर्माण हुआ था, लेकिन यहां स्लैब कलवर्ट की बजाय पाइप कल्वर्ट डाला गया है। ऐसे में बरसात में पानी की निकासी बाधित हो जाती है और पूरा पानी सड़क व बावड़ी में भर जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पहले से एक बोरवेल भी लगाया गया है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता। उन्होंने मांग उठाई कि पाइप कलवर्ट की जगह बड़ा स्लैब कल्वर्ट बनाया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। देशराज शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उठाएंगे और बोरवेल समस्या का हल निकालने में भी हरसंभव मदद करेंगे। इस मौके पर जय दुर्गे महिला मंडल गुगवाल की प्रधान इंदु शर्मा, उप प्रधान अंजना कुमारी, सचिव अंजू शर्मा, सरला देवी, विद्या देवी, नीलम शर्मा, शीला देवी, हंसरी देवी, वीना देवी, रीना देवी, भाईचारा समिति गुगवाल के प्रधान कुलदीप कुमार, उप प्रधान जमना दास, सदस्य निक्का राम, ब्रह्मी देवी, कांता देवी, सुरेंद्र कुमार, रविदत्त और विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed