फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water cricise in bilaspur

सिर पर घड़ा उठाकर पांच किलोमीटर दूर झील से पानी लाने को मजबूर

Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
water cricise in bilaspur
श्री नयना देवी क्षेत्र की लगती खड़खड़ी व नकराना पंचायत की महिलाएं पानी की किल्लत के कारण गोविंद स - फोटो : BILASPUR
जामली (बिलासपुर)। गर्मियों शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की खड़कड़ी और नकराणा पंचायत के ग्रामीणों को 4 से 5 किलोमीटर दूर गोविंद सागर झील से घड़ों में पानी भरकर सिर पर उठाकर लाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में खासा रोष है।
विज्ञापन

दोनों पंचायतें भाखड़ा क्षेत्र के साथ लगती हैं। गांव के लोग खेतीबाड़ी और पशुपालन पर निर्भर हैं। पानी की किल्लत के चलते न तो ग्रामीणों और न ही पशुओं को पीने का पानी मिल पा रहा है। रोजमर्रा के लिए पानी की जरूरतें पूरी करने के लिए हर दिन ग्रामीणों को गोविंद सागर झील का रुख करना पड़ता है। सर्दियों में तो जैसे-तैसे ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी भर लेते हैं। लेकिन गर्मियां शुरू होने पर ये जलस्रोत सूख जाते हैं। अब पानी लेने के लिए गोविंद सागर झील का रुख करना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग बिलासपुर के अधिशाषी अभियंता अरविंद वर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्राकृतिक जलस्रोत सूखने से ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत तीन करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना को जल्द पूरा कर नकराणा और आसपास की आबादी को पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। फिलहाल पानी की सप्लाई को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed