फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water cricis

जल संकट, कहीं नहीं आ रहा पानी तो कहीं आ रहा मटमैला

Sun, 10 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
water cricis
ग्राम पंचायत पटेर के ग्रामीण पानी की आपूर्ति नहीं होने पर पेयजल योजना बुदंल पर रोष प्रकट करते हुए - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर/घुमारवीं (बिलासपुर)। बरसात में जिले के कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। कहीं पानी नहीं आ रहा है तो कहीं मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों बारिश होने के कारण फिल्टरेशन टैंकों में मटमैला पानी आ रहा है। पानी पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रहा है। इस कारण नलों में गंदा पानी आ रहा है। इस पानी को पीने के उपयोग में नहीं लाया जा सकता है।
विज्ञापन

बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर, डियारा सेक्टर, घुमारवीं शहर के साथ गांव लुहारवीं, बड़ौटा, सिल्ह और नैण, बरठीं और शाहतलाई क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कुछ दिनों से मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत पडयालग, दधोल, गुहाड़, लड़ा, कुठेड़ा, मसौर, पटेर सहित कई गांवों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पानी नहीं आने से अब ग्रामीणों का सब्र भी टूटने लगा है। रविवार को ग्राम पंचायत पटेर के ग्रामीणों ने पेयजल योजना बुदंल के भंडारण टैंक पर एकत्रित होकर कई दिनों से पानी नहीं आने पर रोष प्रकट किया। पंचायत प्रधान अंजना कुमारी, वार्ड सदस्य सुषमा, महिला मंडल प्रधान अंजू देवी, प्रेम सिंह, दलेल सिंह, जोगिंदर सिंह, बृज लाल, किशोरी लाल, करतार सिंह, सोहन लाल, कश्मीर सिंह, प्रवीण कुमार, यशवंत सिंह, अंकुश, अनिल कुमार, कुसुम लता, निर्मला देवी, नीलम कुमारी, मीरा देवी, बनिता देवी आदि ने बताया कि 15 दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल योजना के पाइप काफी पुराने हो चुके हैं जो कई जगह से लीक कर रहे हैं, उन्हें बदला जाए। इस बारे में कनिष्ठ अभियंता कुठेड़ा विनोद कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। जो मोटर पंप खराब हुआ है उसे रिपेयर कर दिया गया है। सोमवार को उसे पंप हाउस में लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता घुमारवीं अरविंद वर्मा ने बताया कि भारी बारिश के कारण खड्ड का पानी कई पेयजल योजनाओं में घुस गया था। सिल्ट और मलबा आने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। कई जगह सिल्ट और मलबे को साफ कर दिया गया है। कई जगह साफ किया जा रहा है। साफ और सुचारु रूप में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed