{"_id":"67c70a01d3c9324ed60eb1ac","slug":"water-crices-in-blswater-crices-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-133138-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सोलग-जुरासी पेयजल योजना 15 दिन से ठप, द्रोबड़ पंचायत में पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सोलग-जुरासी पेयजल योजना 15 दिन से ठप, द्रोबड़ पंचायत में पानी की किल्लत
विज्ञापन
कोल बांध से मल्टी विलेज पेयजल योजना की सप्लाई भी बाधित, पाइप टूटने से बढ़ी समस्या
-पानी की सप्लाई सुचारु नहीं होने से लोगों को करना पड़ रहा समस्या का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। द्रोबड़ पंचायत के लोगों को पिछले 15 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सोलग-जुरासी पेयजल योजना पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही, कोल बांध से मल्टी विलेज पेयजल योजना की सप्लाई पाइप टूट जाने के कारण भी जल आपूर्ति बाधित हो गई है। इन दोनों योजनाओं के बंद होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने कहा कि समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। दोनों ही योजनाओं के बंद होने के कारण पानी की किल्लत और बढ़ती जा रही है। बताया कि कोल बांध पेयजल योजना की पाइपलाइन भूस्खलन की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं, सोलग-जुरासी योजना से भी पानी नहीं मिल रहा, लेकिन इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। गांव में जलसंकट के कारण लोग प्राकृतिक स्रोतों या दूरदराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं। कुछ परिवारों को निजी स्तर पर टैंकरों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द इन योजनाओं को बहाल करने की मांग की थी। जलशक्ति विभाग के अधिकारी प्यारे लाल ठाकुर ने कहा कि पाइप लाइन टूटने से समस्या हुई थी। मंगलवार देर शाम तक जल शक्ति विभाग पाइपलाइन को जोड़ने का काम कर रहा था। कहा कि बुधवार से पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।