{"_id":"67a9fc6e370412eb9a0c8162","slug":"war-against-chitta-those-who-quit-drug-addiction-will-get-free-medicine-and-counseling-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131833-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के खिलाफ जंग : नशा छोड़ने वालों को मिलेगी मुफ्त दवा और काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के खिलाफ जंग : नशा छोड़ने वालों को मिलेगी मुफ्त दवा और काउंसलिंग
Mon, 10 Feb 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर ऋतिक शर्मा ।
-बिलासपुर से होगी अभियान की शुरुआत, प्रदेशभर में पहुंचेगी सेवा
-युवाओं को नशे की लत से दूर कर समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाना है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और युवा समाजसेवी डॉ. ऋतिक शर्मा ने चिट्टे का सेवन करने वालों के लिए मुफ्त इलाज और काउंसलिंग की घोषणा की है। उनका होम्योपैथिक क्लिनिक होम्योमाइंड्स अब नशा छोड़ने की चाह रखने वाले लोगों को मुफ्त दवाइयां और मानसिक परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि यह पहल बिलासपुर से शुरू होगी और धीरे-धीरे प्रदेशभर में इसका विस्तार किया जाएगा। पंचकुला स्थित उनके मुख्य क्लिनिक के साथ भराड़ी के पास मंझोटी गांव से भी इस सेवा का संचालन किया जाएगा। उनका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर कर समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाना है। कहा कि चिट्टा या अन्य ड्रग्स की लत प्रदेश में युवाओं के बीच तेजी से फैल रही है, जो उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर रही है। इस पहल के जरिए युवाओं को जागरूक करके और नशे की लत से छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ दवाई देना नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से लोगों को सशक्त बनाना है ताकि वे इस लत से पूरी तरह मुक्त हो सकें। डॉ. शर्मा ने समाज और नागरिकों से भी अपील की कि वे इस समस्या को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।