{"_id":"62bf2e681de88842047d4390","slug":"wall-of-two-rooms-of-daahad-school-fallen-due-to-rain-bilaspur-news-sml4139006160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान गिरी डाहड स्कूल के दो कमरों की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान गिरी डाहड स्कूल के दो कमरों की दीवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहड के दो कमरों की दीवार पहली ही बारिश में ढह गई। स्कूल में इन दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण वर्ष 2012 में किया गया था।
बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल प्रबंधन ने विभागीय अधिकारियों से इन कमरों को असुरक्षित घोषित करने की मांग कई बार की थी। डाहाड स्कूल के इन दो कमरों और बरामदे में काफी समय से गहरी दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं।
स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल प्रशासन ने विभाग के आला अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इन जर्जर दो कमरों के साथ बैडमिंटन मैदान, शौचालय और आम रास्ता है।
विज्ञापन
अब लोगों को डर लग रहा है कि यह जर्जर कमरे कहीं पैदल चलने वाले लोगों के ऊपर न गिर जाए। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन चंदेल, प्रीतम सिंह, विचित्र सिंह, सोनू और कांता देवी ने लोक निर्माण विभाग से इन कमरों को गिरा कर नये कमरों का निर्माण कराने की मांग की है।
तहसीलदार झंडूता शिखा ने बताया कि हल्का पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लेने को कहा गया है।।