{"_id":"69dce13fa104d3cc2c0f44c8","slug":"waiting-for-the-road-for-three-years-villagers-are-facing-difficulties-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157926-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तीन साल से सड़क का इंतजार, ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तीन साल से सड़क का इंतजार, ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
Mon, 13 Apr 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर से मोदर व पादे दा परों को जोड़ने सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदर लिंक सड़क का कार्य नहीं हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। माता श्री नयना देवी मंदिर से मोदर व पादे दा परों को जोड़ने वाली प्रस्तावित लिंक सड़क का कार्य पिछले साढ़े तीन वर्षों से शुरू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा सीधे तौर पर क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में बचना राम, बलबीर सिंह, बग्गा राम, पालू राम सहित अन्य लोगों का कहना है कि सड़क न बनने से रोजमर्रा के कार्यों के लिए उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। दूध बेचने, छोटे-मोटे कामकाज और बाजार आने-जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। बताया जा रहा है कि इस सड़क के निर्माण के लिए पहले बजट स्वीकृत हो चुका था और प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही थी, लेकिन कार्य शुरू न होने से लोगों की उम्मीदें अधूरी रह गईं। यदि यह सड़क बन जाती तो मंडयाली पंचायत के कई गांवों को सीधा लाभ मिलता और नयना देवी बस अड्डे तक की दूरी भी काफी कम हो जाती। छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नयना देवी डिग्री कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को रोजाना लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क बनने से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलती, बल्कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग बन सकता था। मेलों और भीड़भाड़ के समय यातायात व्यवस्था को संभालने में भी इससे मदद मिलती।