{"_id":"6a874b11123533d2d70d02b4","slug":"waiting-for-recruitment-for-six-years-over-700-posts-vacant-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165931-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छह साल से भर्ती का इंतजार 700 से ज्यादा पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छह साल से भर्ती का इंतजार 700 से ज्यादा पद खाली
विज्ञापन
घुमारवीं में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बेरोजगार वेटनरी फार्मासिस्ट। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। बेरोजगार वेटरनेरी फार्मासिस्टों ने पशुपालन विभाग में लंबे समय से खाली पड़े 700 से अधिक पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। इस संबंध में फार्मासिस्टों ने एसडीएम घुमारवीं के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। फार्मासिस्टों ने कहा कि विभाग में वेटरनेरी फार्मासिस्टों की अंतिम भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी।
इसके बाद वर्ष 2020 तक ही कुछ नियुक्तियां हुईं। करीब छह वर्षों से नियमित भर्ती नहीं होने के कारण सैकड़ों प्रशिक्षित युवा रोजगार के इंतजार में हैं। कई अभ्यर्थी अब ओवरएज होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पद खाली होने का असर ग्रामीण क्षेत्रों की पशु चिकित्सा सेवाओं पर पड़ रहा है। हिमाचल में बड़ी संख्या में परिवार पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं। ऐसे में पशुधन के उपचार और देखभाल के लिए पर्याप्त स्टाफ जरूरी है।
विज्ञापन
रिक्त पद भरने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के साथ पशुपालकों को भी समय पर बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
इस मौके पर अभिषेक, मोहित, संदीप, आर्यन और आदित्य सहित अन्य बेरोजगार वेटरनेरी फार्मासिस्ट मौजूद रहे।