{"_id":"aa3ac61a96dc1ae2e21b754f5dc454a8","slug":"vyas-utsav-fair-to-starts-kite-flying-and-other-competitions-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यास उत्सव का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यास उत्सव का शानदार आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यास नगर समिति एवं व्यास उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को व्यास उत्सव-2016 का शानदार आगाज हुआ। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित बास्केटबाल मैदान में शुरू उत्सव का शुभारंभ समाजसेवी संजीव पप्पा ने किया। सर्वप्रथम डियारा सेक्टर में स्थित व्यास गुफा में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
इसके बाद मेला ग्राउंड में पहुंचकर मुख्यातिथि ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वेद व्यास जी की धरती पर हर वर्ष उत्सव का आयोजन होता है। आयोजन समिति ने मुख्यातिथि संजीव पप्पा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
समिति प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि मेले के पहले दिन धार्मिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस अवसर पर समिति के प्रधान कमलेंद्र कश्यप, अविनाश कपूर, राजकुमार, लोकेश कौशल, निशांत कपूर, प्रवीण शर्मा और निशांत भारद्वाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आज होगी पतंगबाजी और चम्मच दौड़
उत्सव के दूसरे दिन पतंगबाजी, फुटबाल, चम्मच दौड़ और हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं, रात्रि में एकल गायन प्रतियोगिता होगी। इसमें क, ख और ग वर्ग के प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में गायन क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की कला को परखा जाएगा।