{"_id":"9e68ab2281ddf3fb96bd41fc516fb100","slug":"vyas-utsav-fair-to-start-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यास उत्सव मेला-2016 आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यास उत्सव मेला-2016 आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 21 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि वेद व्यास जी को समर्पित व्यास उत्सव मेला-2016 शुक्रवार को शुरू होगा। व्यास नगर समिति एवं व्यास उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में शुरू होने वाले मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 जनवरी को सुबह 12:00 बजे डियारा सेक्टर में स्थित व्यास गुफा में पूजा-अर्चना के साथ रौड़ा सेक्टर के बास्केटबाल मैदान में मेले का शुभारंभ होगा। इसमें समाजसेवी संजीव पप्पा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
सात दिवसीय इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके तहत दिन में चित्रकला, निबंध लेखन, बेबी शो, फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर, बास्केटबाल, कबड्डी, फुटबाल, बॉक्सिंग, क्रिकेट और बैडमिंटन के अलावा स्लो साइकल, बोरा उठाओ एवं चम्मच दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। रात के समय एकल गायन, समूह गायन, समूह नृत्य, एकल नृत्य, धार्मिक गायन, हिमाचली गायन और मिस्टर व्यास-मिस व्यास आदि प्रतिस्पर्धाएं भी होंगी।
विज्ञापन
साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को व्यास गौरव, व्यास प्रेरणा एवं व्यास श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। समिति के प्रधान कमलेंद्र कश्यप एवं प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि 28 जनवरी तक चलने वाले मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेला ग्राउंड में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन