फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   VR Bhatia became the president of the Electricity Pensioner Welfare Association for the sixth time.

Bilaspur News: वीआर भाटिया छठी बार बने विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
VR Bhatia became the president of the Electricity Pensioner Welfare Association for the sixth time.
विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत: जागरूक पाठक।
बंसीराम को महासचिव, सुरेश चंद को बनाया वरिष्ठ उप प्रधान
विज्ञापन

मेडिकल बिलों, 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान करे सरकार
वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर डियारा सेक्टर में हुई एसोसिएशन की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर डियारा में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता ई. वीआर भाटिया ने की।


बैठक में महासचिव बंसी राम ठाकुर ने 5 मई को सोलन में स्थापना दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान रूप लाल राठौर, सरदार रच्छपाल सिंह, गुरदेव कौशल ने हिमाचल सरकार व बोर्ड प्रबंधक वर्ग के प्रति रोष प्रकट किया। जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक के पेंशनर का एरियर, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट पर शीघ्र विचार करने का आग्रह सरकार से किया गया। इसके अलावा मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान, 15 प्रतिशत महंगाई राहत पर शीघ्र विचार कर अतिशीघ्र पेंशनर और कर्मचारियों को भुगतान की मांग रखी गई। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की पुरानी कार्यकारिणी को दोबारा दो साल के लिए निर्विरोध चुना गया। इसमें ई. वीआर भाटिया को छठी बार विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर का प्रधान चुना गया। बंसी राम ठाकुर को महासचिव, सुरेश चंद शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, धर्मपाल भाटिया, निक्कू राम, रोशन लाल, अमरूराम, मस्त राम ठाकुर, जोधराम को उप प्रधान, कमल गौतम, गरजाराम ठाकुर को उप महासचिव, सीताराम ठाकुर को मुख्य संगठन सचिव, विपिन कुमार कुंदी, महिंद्र कुमार, सीताराम लाइनमैन को संगठन सचिव, रूप लाल राठौर, एचके गुप्ता को वित्त सचिव, सरदार रछपाल सिंह, ई आरके टंडन को मुख्य सलाहकार, अनिल कुमार गुप्ता, सरदार सुरजन सिंह को सलाहकार, सोनी को प्रेस सचिव, गुरुदेव कौशल को लेखाकार बनाया गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्य मान्य है। इस बैठक में सीता राम ठाकुर, हरि कुमार गुप्ता, जोधराम, सुखराम, गुरुदेव कौशल, धर्मपाल, मस्त राम, छोटा राम, विपिन कुंदी ने भाग लिया। एसोसिएशन की अगली बैठक 15 जून को इसी स्थान पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed