फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Voting is everyone's responsibility, whether male or female.

Bilaspur News: पुरुष हो या नारी मतदान करना सबकी जिम्मेदारी

Mon, 06 May 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Voting is everyone's responsibility, whether male or female.
- बिलासपुर अस्पताल की प्रशिक्षु नर्सों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में प्रशिक्षु नर्सों की ओर से रन फॉर वोट रैली का आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं ने अस्पताल क्षेत्र के आसपास रैली के माध्यम से लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।

रैली में प्रशिक्षुओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पुरुष हो या नारी मतदान करना सबकी जिम्मेदारी, मताधिकार का मान करें बढ़-चढ़कर मतदान करें, चलो चलें मतदान करें, लोकतंत्र का मान करें, वोट फॉर बेटर इंडिया, वोट डालने चलो रे साथी लोकतंत्र के बनो बराती आदि नारे लगाए। इसके अलावा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बिलासपुर में भी बच्चों ने जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जिला स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हेमंत नेगी ने बताया कि जिले भर के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के बच्चे और प्रशिक्षु लोगों को रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दे रहे हैं। इसका शुभारंभ 1 मई से किया गया है और यह 27 मई तक चलेगा। हेमंत ने कहा कि सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि वह मतदान करें। इसी उद्देश्य के साथ यह बच्चे लोगों को मतदान का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उचित मूल्य की दुकानों पर भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। साथ ही जिला आरटीओ बिलासपुर भी लोगों को लगातार मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. परविंदर, स्वास्थ्य शिक्षक दीपचंद गौतम, आशा शर्मा और बीना खजूरिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed