{"_id":"68d3edcae48779d70e04a60d","slug":"volunteers-showcased-their-talent-through-cultural-presentations-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-144986-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वयंसेवियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वयंसेवियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
Wed, 24 Sep 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित एनएसएस स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
बिलासपुर कॉलेज में मनाया एनएसएस का स्थापना दिवस
सामाजिक जागरूकता के कार्य करना स्वयंसेवी की पहचान : डॉ कटवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एनएसएस इकाई की ओर से एनएसएस स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा की छटा को बिखेरी। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। एनएसएस सलाहकार समिति समन्वयक डॉ. रवि प्रकाश ने मुख्यातिथि व अन्य का स्वागत किया। साथ ही एनएसएस स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इसके बाद स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। स्वयंसेवी मनीषा, निकिता और दीक्षित की नाटी, खुशी और तृप्ता के एनएसएस दिवस पर विचार, आशा, आंचल और तन्वी ने कविता और दीपाली, कोमल और कशिश ने बिलासपुरी गिद्दा और कार्यक्रम के अंत में पायल और ग्रुप ने नाटी से सबके मन को मोहा। स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि निस्वार्थ भाव से काम करना समाज के प्रति उत्तरदायी होना और स्व अनुशासन में रहते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना एनएसएस स्वयंसेवी से बेहतर शायद ही कोई कर सकता है। शिक्षा के साथ-साथ निस्वार्थ भावना से सामाजिक जागरूकता के कार्य करना एनएसएस स्वयंसेवी की पहचान है। महाविद्यालय के स्वयंसेवी अपने कार्य और निष्ठा से लगातार निरंतरता बनाए रखते हुए अपने उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं। स्वयंसेवियों ने न केवल राज्य स्तर अपितु राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय के सम्मान को बढ़ाया है। इसके लिए एनएसएस इकाई बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम बहुत जटिल सामाजिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और हमारे समाज में इन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। एनएसएस स्वयंसेवी समाज का वह जागरूक छात्र वर्ग है जो निस्वार्थ भाव से काम करते हुए सामाजिक मूल्यों, चरित्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक बहुत आसानी से पहुंचाने का कार्य करता है। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. रणजीत कौशल, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. भूमेंद्र जसवाल, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. हितेश शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत मौजूद रहे।