फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   vollyaball match win by harnoda.

हरनोड़ा ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Wed, 13 Jan 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Wed, 13 Jan 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
vollyaball match win by harnoda.

हरनोड़ा बाबा बालक नाथ युवक मंडल ने बुधवार को वॉलीबाल और कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर व्यवसायी राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में वॉलीबाल का खिताब युवक मंडल हरनोड़ा की टीम ने जीता। जबकि बरमाणा की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 4100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ वार्ड सदस्य मोहिंद्र ठाकुर ने किया। कबड्डी में ध्वाल की टीम विजेता और जमथल की टीम उपविजेता रही। इस स्पर्धा में विजेता टीम को 6100 और उपविजेता को 4100 रुपये बतौर पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर हरनोड़ा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान रामी देवी ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


खेलकूद प्रतियोगिता में राजेश ठाकुर ने आयोजकों को 11 हजार रुपये और वार्ड सदस्य मोहिंद्र ठाकुर ने 5100 रुपये दिए। बाबा बालक नाथ युवक मंडल के प्रधान छोटा राम, सचिव बाबू राम, उपप्रधान प्रमोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुमित ठाकुर, कमलेश कुमार, मनोज  कुमार, रमेश चंद, रोहित ठाकुर, उदय ठाकुर, वीनित ठाकुर और विक्रम ठाकुर सहित अन्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed