फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Volantier cleaniness the forest in talai

Himachal Talai School News: तलाई स्कूल में स्वयंसेवियों ने की खेल मैदान और रास्तों की सफाई

Sat, 15 Oct 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Volantier cleaniness the forest in talai
बिलासपुर के तलाई स्कूल में खेल मैदान की सफाई करती छात्राएं। संवाद - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यिमक पाठशाला तलाई में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। स्वंयसेवियों और पाठशाला के छात्रों ने पाठशाला परिसर सहित खेल मैदान, एनएसएस वाटिका और आसपास बिखरे कूड़े और कचरे को ठिकाने लगाने के लिए सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्वंयसेवियों ने स्कूल मैदान में उगी घास को हटाने के साथ वाटिकाओं से झाड़ियों का सफाया किया। शिविर समाप्त होने के उपरांत छात्रों के लिए चाय-पानी की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य पवन भारद्वाज ने स्कूल में झाड़ू लगाकर बच्चों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल में चलाए गए सफाई अभियान के लिए स्वयंसेवियों का आभार प्रकट किया और छात्रों से समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाने की अपील की ताकि स्कूल परिसर और स्कूल के साथ लगते रास्तों में हमेशा सफाई बनी रहे। इस अवसर पर एनएसएस के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार सहित स्कूल के स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed