फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   vitamins medicine demand going to down after control corona cases in bilaspur himachal

विटामिन सी व मल्टिविटामिन दवाईयों को अब नहीं मिल रहे ग्राहक

Thu, 23 Dec 2021 12:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
vitamins medicine demand going to down  after control corona  cases in bilaspur himachal
बिलासपुर। जिले में विटामिन सी और अन्य मल्टी विटामिन की डिमांड में गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के कारण विटामिन की दवाइयों की बिक्री में कमी आ गई है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में विटामिन सी व मल्टी विटामिन दवाईयों की मांग दोगुना हो गई थी। लेकिन, अब दवा बाजार में स्थिति इससे बिलकुल इतर है। इन दवाइयों के लिए अब ग्राहक कम ही आ रहे हैं। इस बीच, पहली व दूसरी लहर में सभी दवाईयों के दामों में लगभग 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विटामिन सी व मल्टी विटामिन दवाइयों को लेकर मांग कम होने का सबसे बड़ा करण कोरोना के कम मामले हैं। जिला में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। लक्षित लोगों को कोरोना के दोनों टीके भी लगाए जा चुके हैं। कोरोना की पहली लहर में जिले में कोरोना ने काफी कहर बरपाया था। दूसरी लहर में भी जिले में विटामिन सी व मल्टी विटामिन दवाईयों की मांग बढ़ गई थी। उस दौरान मेडिकल की दुकानों के चक्कर काटने के बाद भी दवाईयां मुश्किल से मिल रही थी। भारी डिमांड को देखते हुए दवा विक्रेताओं ने विटामिन की दवाइयों का ज्यादा स्टॉक खरीद लिया था। लेकिन अब इस स्टॉक को खपाना मुश्किल हो रहा है। दवा विक्रेताओं के अनुसार कोरोना की पहली लहर में दवाइयों के दाम बढ़े थे। दूसरी लहर में फिर से सभी दवाईयों के दाम बढ़े हैं। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
ओमिक्रॉन की घुसपैठ के साथ ही कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है। बावजूद इसके, लोग कोरोना को लेकर लापरवाह बने हैं। बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के बेखौफ घूम रहे। दुकानों व बसों में भी लोगों को बिना मास्क के देखा जा सकते हैं। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed