फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Visited the exhibitions put up by the Health Department

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

Thu, 21 Apr 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Visited the exhibitions put up by the Health Department
बिलासुपर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन बुधवार को श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैहल में किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना है कि साल में एक बार हर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाए जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो। साथ ही सरकारी सुविधाओं की जानकारी लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा श्री नयना देवी जी क्षेत्र में खोले गए स्वास्थ्य ब्लॉक के तहत स्वास्थ्य केंद्र बैहल में स्वास्थ्य मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ हिम केयर कार्ड, आयुष्मान योजना के कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा योग सत्र भी चलाया जा रहा है जिसमें लोग योग सिखा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाकर स्वास्थ्य मेले का भरपूर लाभ उठाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed