{"_id":"674dc227e3032ef15a0c9736","slug":"vishwadeep-of-panjgai-became-the-best-student-of-msc-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-127540-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एमएससी के बेस्ट स्टूडेंट बने पंजगाईं के विश्वदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एमएससी के बेस्ट स्टूडेंट बने पंजगाईं के विश्वदीप
Mon, 02 Dec 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
विश्वदीप शर्मा
- एमएससी की पढ़ाई में 10 में से 8.66 अंक लेकर हासिल की उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। डॉ. वाईएस परमार वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में अध्ययनरत बिलासपुर जिला के पंजगाईं के होनहार विश्वदीप शर्मा ने अहम उपलब्धि हासिल की है। उन्हें सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) विषय में एमएससी का ओवरऑल बेस्ट स्टूडेंट आंका गया है।
गत रविवार को विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें यह अवार्ड भेंट किया। पंजगाईं निवासी विवेक शर्मा व रोमा शर्मा के बेटे है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजगाईं से जमा दो की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने नौणी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। सीड साइंस एंड टेक्नोलाॅजी विषय की एमएससी की पढ़ाई में 10 में से 8.66 अंकों के साथ उन्हें ओवरऑल बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से नवाजा गया है। विश्वदीप अब नौणी यूनिवर्सिटी से ही पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के अन्य सदस्यों व गुरुजनों को दिया है।