{"_id":"638b88562a78834b0f711ab9","slug":"vishal-thakur-became-lieut-bilaspur-news-sml429758598","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भपराल गांव के विशाल ठाकुर बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भपराल गांव के विशाल ठाकुर बने लेफ्टिनेंट
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
बिलासपुर के भपराल गांव के विशाल ठाकुर लेफ्टिनेंट बनने के बाद अपने माता पिता के साथ। संवाद
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
भराड़ी(बिलासपुर)। तहसील भराड़ी के भपराल गांव के विशाल ठाकुर(33) सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। विशाल ठाकुर शनिवार को देहरादून सेना अकादमी से पास आउट हुए। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी माता माया देवी, पिता ब्रजेंद्र सिंह और पत्नी पूनम कुमारी को दिया है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट विशाल ठाकुर इससे पहले सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अधिकारी के पद पर कार्य करना उनका सपना था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने सेना में हवलदार के पद पर कार्य करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विशाल ठाकुर ने प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल भराड़ी से पूरी की। बारहवीं पास करने के बाद वर्ष 2004 में वह सेना में भर्ती हो गए। इसके बाद उन्होंने सेना से ही बीसीए की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद कमीशन पास करते हुए लेफ्टिनेंट बन गए। विशाल के पिता विजेंद्र सिंह सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि माता गृहणी हैं। विशाल के दादा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। विशाल के छोटे भाई विनय कुमार भी सेना में कार्यरत हैं। विशाल की इस कामयाबी से इलाके में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।