फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villages affected by the filth of Ghumarwin city

Bilaspur News: घुमारवीं शहर की गंदगी की चपेट में आए गांव

Sun, 04 Jan 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villages affected by the filth of Ghumarwin city
घुमारवीं मेला ग्राउंड की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे फैला कूड़ा। संवाद
ग्रामीण इलाकों में फैल रहा शहर का कचरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में कुछ गैर जिम्मेदार लोगों की लापरवाही अब आम लोगों की सेहत और जीवन के लिए सीधा खतरा बन चुकी है। मेला ग्राउंड को जाने वाली सड़क के किनारे, पेयजल भंडारण टैंकों के बिल्कुल समीप रोजाना सड़ी-गली सब्जियां और खाने-पीने का अन्य कचरा खुलेआम फेंका जा रहा है।
यह वही स्थान है जहां साथ बहती सीरखड्ड के माध्यम से नगर परिषद घुमारवीं और आसपास के दर्जनों गांवों को पेयजल की आपूर्ति होती है। साफ शब्दों में कहें तो शहर के कचरे का जहर सीधे लोगों के नलों तक पहुंच रहा है। स्थिति की गंभीरता इस बात से और बढ़ जाती है कि यह अवैध डंपिंग स्थल उपमंडल अधिकारी और तहसील कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद यहां खुलेआम गंदगी फैल रही है और सारा कचरा बहकर सीर खड्ड के पानी को दूषित कर रहा है। इससे जल जनित बीमारियों के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। मरहोल और सोई गांव की ओर जाने वाला यह प्रमुख मार्ग बदबू और गंदगी का अड्डा बन चुका है। ग्रामीणों को यहां से गुजरते समय नाक पर रुमाल रखकर निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी डर के नए-नए स्थानों को डंपिंग साइट में बदल रहे हैं। जहां कहीं विरोध होता है, वहां कचरा फेंकना बंद कर तुरंत किसी दूसरी जगह गंदगी फैलाना शुरू कर देते हैं। अब जो नया स्थान चुना गया है, वह हजारों लोगों की जिंदगी के लिए सीधा खतरा बन गया है। खासकर मरहोल गांव के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। सीर खड्ड की ढलान के पास सड़क किनारे फैली यह गंदगी उनके रोजमर्रा के आवागमन को नरक बना चुकी है।लोगों का कहना है कि शहर में शायद ही कोई ऐसा मार्ग बचा हो, जहां कूड़े का ढेर न हो। हालात ये हैं कि शहर के बाहर जाने वाले लगभग हर रास्ते पर सड़ा-गला कचरा फेंका जा रहा है। हालांकि नगर परिषद घुमारवीं पहले भी लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील कर चुकी है। अपील के अलावा व्यवस्था बनाने में नगर परिषद सफल रही है यही कारण है कि कूड़े कचरे के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण ही अब शहर के कचरे का ग्रास साथ लगते गांव बना रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारी मात्र बयान देकर अपने कर्तव्य से पल्ला झाड़ने में लगे हैं। अब वक्त चेतावनी का नहीं, कार्रवाई का है। अभी भी लापरवाही जारी रही, तो इसकी कीमत पूरे शहर और गांवों को अपनी सेहत से चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद घुमारवीं खेमचंद वर्मा ने बताया कि शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का कचरा फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed