{"_id":"6af49d756e40f300f60f39b6","slug":"sales-of-25-lakh-rupees-at-self-help-group-stalls-in-champa-park-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171651-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चंपा पार्क में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर ढाई लाख की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चंपा पार्क में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर ढाई लाख की बिक्री
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों को मिला अच्छा बाजार
अचार, सिड्डू, मोमोज और स्थानीय पकवानों की रही मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। त्योहारी सीजन में चंपा पार्क में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर को अच्छा बाजार मिला है। बिलासपुर शहर के चंपा पार्क में 26 अक्तूबर से दिवाली तक लगे स्टॉलों पर अब तक करीब ढाई लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद बिलासपुर से जुड़ी 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार उत्पादों को बेच।
घर में तैयार अचार, चटनी और मसालों से लेकर ऊनी कपड़ों, सजावटी सामान और पारंपरिक पकवानों तक की यहां खूब मांग रही। महिलाओं का कहना है कि स्थानीय लोग उनके उत्पादों को पसंद किया। इससे उन्हें अपने हुनर के माध्यम से आमदनी अर्जित करने का अवसर मिला। प्रदर्शनी में आम, नींबू, लहसुन, मिर्च, गलगल, करेले, जिमीकंद, कटहल और मिक्स अचार के साथ पपीते की चटनी, सिरका, पापड़, बड़ी, नमकीन और स्थानीय मसाले बेचे गए। इसके अलावा चावल, मक्की, मढवा और कोदरा का आटा और सोयाबीन जैसे उत्पाद भी रखे गए थे। स्थानीय अनाज और पारंपरिक खाद्य सामग्री में लोगों की रुचि देखने को मिली। महिलाओं ने घरों में तैयार इन उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग स्टॉल सजाए। खाने-पीने के स्टॉलों पर सिड्डू, मोमोज, दाल की कचौरी और चाय के साथ गुजिया, गाजर का हलवा और गुलाब जामुन भी लोगों ने पसंद किए। महिलाओं के अनुसार सिड्डू और मोमोज के साथ कचौरी को भी ग्राहकों ने पसंद किया। वहीं आम के अचार की बिक्री सबसे अधिक रही। अखरोट और सूखे मेवों से तैयार विशेष व्यंजन तथा अखरोट की चटनी भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। हस्तनिर्मित वस्तुओं में ऊनी मोजे, मफलर, शॉल, स्वेटर, जैकेट, बच्चों की फ्रॉक, बेबी सूट, क्रोशिया के टॉप और रुमाल, पर्स तथा थैले बिक्री के लिए रखे गए। दिवाली के लिए हाथ से तैयार तोरण, दीये, मोमबत्तियां और गिफ्ट हैंपर भी बिके। महिलाओं ने उत्पादों की कीमतें आम लोगों की पहुंच में रखने का प्रयास किया। कुछ स्टॉलों पर दीये तीन रुपये प्रति नग और हाथ से तैयार तोरण 100 से 300 रुपये तक बेचे गए। परियोजना की जिला प्रबंधक वंदना लखनपाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्टॉल पर करीब ढाई लाख रुपये की बिक्री हुई है। महिलाओं ने अपने स्तर पर उत्पाद तैयार कर प्रदर्शनी में लगाए थे। स्थानीय लोगों ने इनके उत्पादों में रुचि दिखाई। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मंच मिलता है और उनकी आमदनी बढ़ाने के अवसर पैदा होते हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।