फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers took up the responsibility of repairing the road

Bilaspur News: हर जगह से टूटी उम्मीद, ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत का उठाया बीड़ा

Mon, 13 Nov 2023 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers took up the responsibility of repairing the road
झंडूता के री गांव में मरम्मत कार्य में जुटे ग्रामीण। संवाद
री गांव के लोगों ने अगले चुनाव के बहिष्कार का लिया निर्णय
विज्ञापन

चार माह पहले बाढ़ में तबाह हुई सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की बड़गांव पंचायत के री गांव में लगभग चार माह पहले भारी बरसात के कारण खराब सड़क की मरम्मत में लोग स्वयं जुट गए हैं। प्रशासन और जन प्रतिनिधियों से सहयोग न मिलने के बाद लोगों ने यह निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आने वाले समय में चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया है।
अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक लगातार गुहार लगाने के बाद जब सड़क की मरम्मत नहीं की तो ग्रामीणों ने थक-हारकर खुद सड़क की मरम्मत करने की ठान ली। री गांव के लगभग 42 परिवार रहते हैं। चार माह से लगातार ग्रामीण सरकार से सड़क का निर्माण करने का इंतजार करते रहे। इस बीच न किसी नेता और न ही लोक निर्माण विभाग ने इस ओर ध्यान दिया थक-हार कर ग्रामीण खुद से ही सड़क निर्माण कार्य में जुट गए। प्रशासन और सरकार की बेरुखी के कारण लोगों ने आने वाले चुनावों में मतदान का बहिष्कार करने का सामूहिक निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में जुटे शमशेर सिंह ठाकुर, बलबीर सिंह ठाकुर, चंदन ठाकुर, राकेश ठाकुर, जंग बहादुर, बिशन सिंह, ओंकार सिंह, दीनानाथ, तिलक राज, अजय ठाकुर, बलदेव ठाकुर, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह और शेर सिंह ने बताया कि आजादी के 68 साल बाद भी उनका गांव सड़क जैसी महत्वपूर्ण सुविधा के लाभ से वंचित है। पुल का निर्माण तो हुआ है, लेकिन सड़क सुविधा से वह अभी भी कटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उनकी गाड़ियां घर से एक किलोमीटर दूर खड़ी होती हैं। वहां से गाड़ियों के टायर और तेल चोरी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन सारी समस्याओं को देखते हुए श्रमदान से वाहन योग्य सड़क बनाई जा रही है।

सड़क को दुरुस्त करने और डंगा निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया है। इसको सरकार को भेजा है। सरकार से स्वीकृत होने के बाद ही डंगा निर्माण किया जाएगा।
कृष्ण कांत चौहान, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed