{"_id":"6314dbaf1d25654403564d16","slug":"villagers-stop-fourlane-construction-in-bilaspur-bilaspur-news-sml420615259","type":"story","status":"publish","title_hn":"धराड़सानी-झंडूता मार्ग बंद होने पर ग्रामीणों ने बंद करवाया फोरलेन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धराड़सानी-झंडूता मार्ग बंद होने पर ग्रामीणों ने बंद करवाया फोरलेन का काम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। भूस्खलन से बंद हुई धराड़सानी-झंडूता सड़क को बहाल करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत डमली के ग्रामीणों ने रविवार को फोरलेन का काम बंद करवा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।
दर्जनों ग्रामीण रविवार सुबह करीब 9:00 बजे अपने वाहन लेकर छत स्कूल के पास पहुंच गए। उन्होंने अपने वाहन निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर खड़े कर दिए और स्वयं धरने पर बैठ गए। इससे निर्माण कार्य में लगे वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना मिलने पर दोपहर करीब 1:00 बजे नायब तहसीलदार झंडूता सुशील कुमार सांख्यान मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले राजकीय प्राथमिक स्कूल के पास भूस्खलन होने से धराड़सानी-झंडूता सड़क बंद हो गई है। इससे धराड़सानी, कोइना, ज्योरीपतन, समलेटा सहित दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों की बात सुनने के बाद नायब तहसीलदार सुशील कुमार संख्यान ने आश्वासन दिया कि सोमवार दोपहर तक धराड़सानी-झंडूता सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने वाहन फोरलेन से हटाए।
उधर, नायब तहसीलदार सुशील कुमार संख्यान ने बताया कि मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की बात को सुना गया। सोमवार दोपहर तक सड़क को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।