फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers staged protest against ACC company management

एसीसी के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल

Sun, 29 Nov 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, बरमाणा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, बरमाणा Updated Sun, 29 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged protest against ACC company management

एसीसी सीमेंट कारखाना के खदान क्षेत्र बरयाही में खनन के कारण बरयाही के लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर लोग तल्ख हो गए हैं। रविवार को स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसीसी के खिलाफ हल्ला बोल दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने हालांकि एसीसी के खिलाफ नारेबाजी से माहौल गरमा दिया। लोगों की भारी भीड़ जुटने से माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण भी हो गया। वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। एसीसी प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विधायक की मध्यस्थता में एसीसी ने प्रभावितों की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


इसके लिए 30 नवंबर को शाम चार बजे एसीसी के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विस्थापितों की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरयाही गांव के ग्रामीणों ने विधायक बंबर ठाकुर से मुलाकात कर अपनी समस्या सुनाई थी। ग्रामीणों के अनुसार, खदान क्षेत्र में लगे क्रशर की वजह से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक बंबर ठाकुर ने 29 नवंबर तक समस्या के समाधान के बारे में एसीसी को अल्टीमेटम दिया था।

समस्या दूर नहीं होने स्थानीय लोग धरना देने के लिए खदान क्षेत्र पहुंच गए। विधायक बंबर ठाकुर भी वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने इस दौरान एसीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसीसी प्रबंधन की ओर से चीफ मैनेजर सिक्योरिटी सतवीर सिंह और एचआर मैनेजर हितेंद्र कपूर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

विधायक बंबर ठाकुर ने एसीसी के खदान क्षेत्र बरयाही में एसीसी प्रबंधन को लोगों की समस्याओं का हल करने को कहा। विधायक ने कहा कि हम एसीसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। लोगों को आने-जाने के रास्ते और क्रशर से आ रही धूल का हल निकालने के लिए कदम उठाने चाहिए।


विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि एसीसी प्रबंधन इस मसले पर चर्चा को तैयार हो गया है। सोमवार को एसीसी प्रबंधन, जिला प्रशासन और विधायक की मध्यस्थता में बैठक होगी। इस बैठक में प्रभावित गांव के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed