फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers protest by accusing them of putting inferior material in the road

ग्रामीणों ने सड़क में घटिया सामाग्री लगाने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest by accusing them of putting inferior material in the road
बिलासपुर के रायपुर गांव में सड़क में घटिया सामग्री का आरेप लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण एवं सड़क ? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। मंडी समिति द्वारा डाली जा रही सड़क के निर्माण में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामाग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्य को रुकवा दिया और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों की मांग थी कि सड़क का निर्माण मजबूती से न करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों के हंगामा करने की बजह से करीब दो घंटा निर्माण कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब दस बजे ग्राम रायपुर, पंजाबा, पजैया के तमाम लोग ग्राम रायपुर में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने सउुक पर पहुंचकर सड़का का निर्माण करने वाले श्रमिकों से कहा कि वह लोग सड़क निर्माण में सामग्री बेहद घटिया लगा रहे हैं, जिसके कारण सड़क पड़ने के साथ ही उखड़ रही है। श्रमिकों ने ग्रामीणों से कहा कि ठेकेदार का उन्हें जो आदेश दिया है, वह लोग उसी मानक के अनुसार की कार्य कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीण अक्रोशित हो गए और काम को रुकवा दिया तथा ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मगर ठेकेदार करीब दो घंटे तक नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने ठेकेदार व मंडी समिति के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। बाद में ठेकेदार के कुछ समर्थक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पजैया से खूंटाखेड़ा अड्डा तक करीब चार किलोमीटर सड़क के निर्माण में मानक पूरे होने चाहिए, ताकि ग्रामीणों को बाद में परेशान न होने पड़े। बाद में ठेकेदार समर्थकों ने सभी को आश्वासन देकर शांत करा दिया। इसके बाद करीब दो घंटे के बाद कार्य शुरु हो सका।

बिलासपुर के रायपुर गांव में सड़क में घटिया सामग्री का आरेप लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण एवं सड़क ?

बिलासपुर के रायपुर गांव में सड़क में घटिया सामग्री का आरेप लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण एवं सड़क ?- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed