{"_id":"6a7a15e5322cdc581a0f3c4c","slug":"villagers-of-padyalag-to-unite-against-chitta-synthetic-drugs-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165276-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ एकजुट होंगे पडयालग के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ एकजुट होंगे पडयालग के ग्रामीण
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पडयालग की आम सभा में जिला परिषद सदस्य को सम्मानित करतीं पंचायत प्रधान। संवाद
पंचायत की आमसभा में नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का लिया निर्णय
जैविक खेती को भी देंगे बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पडयालग में सोमवार को प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में आमसभा की बैठक हुई। बैठक में पंचायत के विकास, ग्रामीणों की समस्याओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते नशे के खतरे, विशेषकर चिट्टे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
बैठक में जिला परिषद सदस्य रक्षा कपिल ने मुख्य रूप से भाग लिया। बीडीसी सदस्य रश्मि, पंचायत उप प्रधान दिला राम सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव रखे। पंचायत स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाने और लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान करवाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन को गंभीर सामाजिक चिंता बताया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। इसके खिलाफ प्रशासन और पुलिस के साथ ग्रामीणों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पंचायत में नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़ने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। प्रधान लक्ष्मी देवी ने कहा कि पंचायत के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। लोगों की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास में सहयोग देने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
आमसभा में खेती से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष चर्चा हुई। किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। किसानों को जैविक खेती के लाभ बताए जाएंगे और इसके लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।