फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers of Dayoth angry over non-repair of irrigation well

Bilaspur News: सिंचाई कूहल की मरम्मत नहीं होने से भड़के दयोथ के ग्रामीण

Thu, 15 Feb 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Dayoth angry over non-repair of irrigation well
- मरम्मत करने के लिए 4 मार्च तक का दिया समय
विज्ञापन

- करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों को नहीं मिल रहा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उपमंडल सदर की दयोथ पंचायत के ग्रामीण 60 साल पुरानी सिंचाई कूहल की मरम्मत न होने पर भड़क गए। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि 4 मार्च तक मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो वह उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो शिमला-मंडी मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।

आस्था महिला मंडल दयोथ-बौह की प्रधान रक्षा देवी, धनीराम ठाकुर, गोपाल सिंह, शालिग्राम ठाकुर, राजू, प्रेम सिंह, रतनलाल, देवी सिंह, सुखराम, राजपाल, रत्ती राम, रामपाल चौधरी ने कहा की दयोथ, बौह, अंबार, लुहारड़ा, कोठी और मझेड़ गांव के लिए करीब 60 साल पुरानी सिंचाई कूहल है, जोकि पिछले करीब 5 साल से क्षतिग्रस्त है। इस कारण इस गांव के किसान अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इन गांवों की करीब 300 बीघा जमीन और कृषि विभाग के फार्म की करीब 90 बीघा जमीन की सिंचाई इसी कूहल के माध्यम से होती थी। इन गांवों के किसान परंपरागत फसलों के अलावा नकदी फसल जैसे लहसुन, टमाटर, खीरा, गोभी, आलू, प्याज आदि उगा कर अपना परिवार चलाते हैं, लेकिन कूहल से पानी न आने के कारण वह अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके बारे में उन्होंने पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, वर्तमान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर सहित विभागीय अधिकारियों के पास कई बार गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उसका परिणाम शून्य ही रहा। उन्होंने चेताया की अगर 4 मार्च तक इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो इन गांवों के वाशिंदे 5 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। यदि फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह बिना सूचना दिए शिमला-मंडी सड़क को रोकने और लोकसभा चुनावों का बहिष्कार जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जलशक्ति विभाग की होगी। इसके बारे में जलशक्ति उपमंडल जुखाला के सहायक अभियंता निशांत ने कहा कि वे जल्द ही कुलह का निरीक्षण करेंगे। इस समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी, ताकि किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed