फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers launch a protest against the merger of schools.

Bilaspur News: विद्यालयों के विलय के विरोध में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Fri, 12 Jun 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers launch a protest against the merger of schools.
विद्यालयों के विलय के विरोध में एसडीएम घुमारवीं को ज्ञापन देते ग्रामीण व पूर्व मंत्री। संवाद
-एक सप्ताह में फैसला वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला घंडालवीं, संडयार एवं छंजियार के प्रस्तावित विलय के विरोध में तीनों क्षेत्रों के ग्रामीणों, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी के माध्यम से प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विद्यालयों के विलय के निर्णय को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग उठाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित विद्यालयों में वर्तमान में पर्याप्त संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में स्कूलों का विलय बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने कहा कि विलय के बाद विद्यार्थियों को दूर स्थित विद्यालयों में जाना पड़ेगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ छात्राओं और छोटे बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विलय संबंधी आदेश वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों का विलय शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाला निर्णय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए। यदि सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed