फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers held symbolic demonstration on the road in Baloh

Bilaspur News: बलोह में ग्रामीणों ने किया सड़क पर सांकेतिक प्रदर्शन

Sun, 31 Dec 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers held symbolic demonstration on the road in Baloh
-टोल टैक्स बचाने के लिए गांव से सड़क से गुजर रहे वाहन, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

-सरकार और प्रशासन से उचित कार्रवाई की रखी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के साथ लगते बलोह गांव के ग्रामीणों ने गांव से गुजर रही गाड़ियों की समस्या को लेकर एक बार फिर रोष व्यक्त किया। रविवार को ग्रामीण सड़क पर एकत्रित हुए और सांकेतिक प्रदर्शन किया।

लोगों का कहना है कि टोल टैक्स बचाने के लिए वाहन चालक गांव की सड़क से वाहनों को ले जाते हैं। इससे गांव की सड़क की हालत खस्ता हो रही है। साथ ही गांव में हर समय धूल उड़ती रहती है। एक माह पहले भी ग्रामीणों ने समस्या को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि उड़ती धूल से घर के आंगन में बैठना तो दूर पशुओं को भी बाहर नहीं बांध सकते। ग्रामीणों के लिए यह सड़क जंजाल बन गई है। जब फोरलेन का निर्माण हो रहा था तो भारी भरकम मशीनों का प्रयोग इसी सड़क से हुआ। इस कारण सड़क टूटी है। एनएचएआई के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सड़क की दुरुस्ती का आश्वासन दिया था, लेकिन साल बीत जाने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली गई है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को पक्का और नालियों की भी मरम्मत की जाए। इसके अलावा वाहनों की आवाजाही बंद करवाई जाए, ताकि लोग परेशानी से बच सकें। इस मौके पर सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जोधा सिंह, ग्राम सुधार समिति बलोह के प्रधान बिशन सिंह चंदेल, प्रीतम सिंह, महिला मंडल प्रधान गीता देवी, निखिल, बृजलाल, परमजीत, सुनील, आशा चंदेल, दिला राम, सीमा चंदेल, गोदावरी, गंगा देवी, आशा देवी और कौशल्या देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed