फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers create ruckus in protest against underpass at Dhavani Hasanpur railway crossing

धावनी हसनपुर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus in protest against underpass at Dhavani Hasanpur railway crossing
बिलासपुर। ग्राम धावनी हसनपुर में अनवरिया रोड के रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे विभाग ने मंगलवार को अंडरपास का निर्माण शुरू किया तो ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि अंडर पास बनने से खेतों व बारिश का पानी अंडरपास में एकत्र हो जाएगा और उनके कृषि वाहन भी ऊंचाई कम होने की वजह से निकल नहीं सकेंगे। इस दौरान पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों को समझाकर अंडरपास का निर्माण शुरू किया। इस दौरान करीब तीन घंटे से अधिक कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे पूर्वोत्तर रेलवे विभाग द्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर के समीप अनवरिया जाने वाले रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 46 सी के पास अंडरपास का निर्माण का कार्य शुरू किया गया। अंडरपास बनने की सूचना पाकर धावनी, अफरनगर, डोहरिया आदि गांवों के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने अंडरपास बनाने का विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास बनने से खेतों और जंगल का पानी अंडरपास में घुस जाएगा। ऐसे में क्षेत्र के लोगों का पानी भरे अंडरपास के बीच होकर निकलना मुश्किल हो जाएगा और उनके कृषि वाहन भी संकरे अंडरपास के नीचे से होकर नहीं निकल सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि वह किसी भी हालत में अंडरपास नहीं बनने देंगे। ठेकेदार अजय अग्रवाल ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, मगर कोई ग्रामीण नहीं माना। बाद में ठेकेदार की सूचना पर पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अखिलेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ रुद्रपुर के चौकी प्रभारी संदीप कुमार भारती, स्थानीय कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। सेक्शन इंजीनियर ने ग्रामीणों को बताया कि अंडरपास निर्माण के दौरान अंडरपास में अगर पानी भरता है तो पानी की निकासी के लिए अंडरपास के समीप ही एक बोरिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें बारिश का सारा पानी जमीन में चला जाएगा और अंडरपास के ऊपर टिनशेड भी डाला जाएगा। प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, अंडरपास के अंदर होकर कोई भी ओवरलोड वाहन नहीं गुजर सकेगा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद करीब 11 बजे ग्रामीण मान गए और अपने घरों को चले गए। इसके बाद रेलवे विभाग ने अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया पूरे दिन अंडरपास के निर्माण का कार्य होता रहा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि अब निर्माण कार्य में कोई भी दिक्कत नहीं है। ग्रामीणों को समझा दिया गया है और वह चले गए हैं।

संपर्क मार्ग से गुजारे गए वाहन
बिलासपुर। ग्राम धावनी हसनपुर रेलवे क्रासिंग 46 सी के समीप मंगलवार को शुरू किए गए अंडरपास निर्माण के कार्य को लेकर रेलवे विभाग ने क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया था और ऐसे में उन्होंने वाहनों को समीप के ही संपर्क मार्गों से होकर गुजारा। इस दौरान लोगों को कुछ लंबी दूरी तय करनी पड़ी और परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों का कहना था कि रेलवे विभाग को कार्य करने से पहले संपर्क मार्ग की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोई संकेत लगाना चाहिए था, ताकि लोग क्रॉसिंग पर पहुंचने से पहले ही अन्य रास्तों के माध्यम से तहसील मुख्यालय पहुंच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed