फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers continue to protest against the liquor shop

Bilaspur News: शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी

Sat, 28 Jun 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 28 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers continue to protest against the liquor shop
झंडूता के बरड़ गांव में शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
बरड़ में चार दिन से ग्रामीण कर रहे ठेके का विरोध
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना, ठेका बंद होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के बरड़ गांव में नए खुले शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध जारी है। चौथे दिन भी ग्रामीण धरने पर बैठे रहे और ठेके को हटाने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और स्थानीय लोग शामिल हैं, जो शराब ठेके के स्थान को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेका जिस स्थान पर खोला गया है, वह स्कूल जाने वाले मुख्य रास्ते के पास है। इस रास्ते से हर दिन स्कूली बच्चे, और महिलाएं गुजरती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि ठेके के कारण न केवल सामाजिक माहौल खराब होगा बल्कि उनके बच्चों और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। यह ठेका बच्चों के भविष्य के लिए खतरा है। उन्होंने बताया कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरड़ युवक मंडल के प्रधान लखविंदर सिंह ने कहा कि यह शराब ठेका पूरी तरह बंद होना चाहिए। यह क्षेत्र युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर ले जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और जिला अधिकारियों से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए या पूरी तरह बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed