फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers continue to protest against the contract in Gahar

Bilaspur News: गाहर में ठेके के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी

Sun, 06 Jul 2025 05:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 06 Jul 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers continue to protest against the contract in Gahar
भराड़ी के गाहर में शराब के ठेके का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
लोगों का कहना, ठेका बंद होने तक जारी रहेगा आंदोलन कार्रवाई
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नहीं हो रही कोई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत उपतहसील की गाहर पंचायत के तहत दधोल-लदरौर सड़क किनारे गाहर में खुले ठेके का विरोध लगातार जारी है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति लेकर अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखा है।

धरने पर बैठने से पूर्व ग्रामीणों ने जमकर सरकार व प्रशासन के प्रति अपना गहरा रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस शराब ठेके को एक ऐसी जगह पर खोला गया है, जहां से प्रतिदिन कई स्कूलों के विद्यार्थी पैदल आते-जाते हैं। इसके अतिरिक्त आसपास के रिहायशी इलाकों में महिलाएं और बच्चे अकेले रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार शराब ठेके के खुलने के बाद से रास्ते में नशे की हालत में शराबियों द्वारा गाली-गलौज और और बदसलूकी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इस कारण महिलाएं और स्कूली छात्राएं डर के माहौल में इधर से निकलने को मजबूर हैं। खासकर उन महिलाओं के लिए यह मार्ग एकमात्र रास्ता है, जो रोजमर्रा के कार्यों से बाजार और खेतों तक जाती हैं। ग्रामीणों की इस मांग को पहले ही कई पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन मिल चुका है। ठेका खुलने के बाद गाहर पंचायत में हुई बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराया था। उन्होंने ठेके को हटाने की अपील करते हुए इस विषय में प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की बात कही थी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज ग्रामीण अब विरोध की राह पर उतर आए हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक ठेका बंद नहीं किया जाता, तब तक उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed