फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers beat up two girls and a young man on suspicion of selling Chitta

Bilaspur News: चिट्टा बेचने के शक में ग्रामीणों ने की दो युवतियों और एक युवक की धुनाई

Sat, 04 Nov 2023 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers beat up two girls and a young man on suspicion of selling Chitta
- तीनों को किया घुमारवीं थाना पुलिस के हवाले, पूछताछ जारी
विज्ञापन

- घुमारवीं के बल्ली चुवाड़ी में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत बल्ली चुवाड़ी गांव में स्थानीय लोगों ने चिट्टा बेचने के शक पर दो युवतियों और एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि एक युवती जो नशा निवारण केंद्र में भी रह कर आई है। उसे बल्ली चुवाड़ी के ग्रामीणों ने एक स्थानीय युवती के साथ घूमते हुए देखा। दोनों की हरकतों से लोगों को शक हुआ कि युवती नशे का सामान लेकर यहां आई है। इसके बाद ग्रामीणों ने इकट्ठे हो गए और युवतियों से पूछताछ करने लग गए। दोनों पक्षों में बहस बाजी शुरू हो गई और दोनों ने धौंस दिखानी शुरू कर दी। इसी दौरान युवती ने एक युवक को फोन करके वहां बुला लिया। थोड़ी देर बाद युवक कार लेकर वहां पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने गांव में पहुंचते ही लोगों को कार से टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद हंगामा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों की जम कर धुनाई कर दी। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि घुमारवीं-अमरपुर सड़क किनारे इस गांव के साथ लगते सुनसान जंगल नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। बल्ली स्कूल से आगे सुनसान जंगल में शाम होते ही यहां महफिलें जम जाती हैं। नशे में चूर होने के बाद शरारती तत्व लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। इसके बारे में पहले भी पुलिस अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन वर्तमान में स्थिति आज भी वैसी ही बनी हुई है। यही कारण है कि यहां पर पहले भी कुछ नशा बेचने और करने वाले नशेड़ी पकड़े जा चुके हैं। नतीजा यह है कि यहां आसपास रहने वाले लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यहां पर कईं बार सड़क किनारे पर नशे के लिए प्रयोग में लाई गई सिरिंज और खाली बोतलों के ढेर मिलते रहते है। वहीं डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि इस मामले में दो युवतियां और एक युवक को पुलिस थाना घुमारवीं में लाया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed