फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vigilant constable of Transport Corporation is alerting passengers about drugs

Bilaspur News: परिवहन निगम का जागरूक सिपाही यात्रियों को कर रहा नशे के प्रति सचेत

Thu, 13 Feb 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Vigilant constable of Transport Corporation is alerting passengers about drugs
बस में बैठी सवारियों को नशे के प्रति जागरुक करते बिलासपुर परिवहन निगम के घुमारवीं सब डिपो में क
-चालक हंसराज की बस की हर यात्रा बनी जागरुकता अभियान
विज्ञापन

- सिर्फ सतर्क रहने की सलाह नहीं देते, बल्कि साथ में बताते हैं समाधान
-बोले, नशा माफिया सामान के बहाने यात्रियों के जरिये एक से दूसरी जगह पहुंचा रहे नशे की खेप

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। बिलासपुर परिवहन निगम के घुमारवीं सब-डिपो में कार्यरत चालक हंसराज की सतर्कता सिर्फ वाहन चलाने तक सीमित नहीं है। वे अपनी हर यात्रा को एक मिशन की तरह लेते हैं और यात्रियों को नशे के प्रति जागरूक करने का जिम्मा भी बखूबी निभा रहे हैं। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी यह कहावत न केवल सड़क सुरक्षा बल्कि समाज में बढ़ रहे नशे के खतरे पर भी लागू होती है। उन्होंने इस कहावत को जिंदगी में उतार लिया है।
हंसराज जब भी किसी रूट पर बस लेकर निकलते हैं, तो पहले यात्रियों को एक खास संदेश जरूर देते हैं। वे बताते हैं कि पहले नशा तस्कर चालकों और परिचालकों के माध्यम से अवैध सामग्री इधर-उधर पहुंचाते थे, लेकिन अब वे एक नया तरीका अपनाकर इस काम में यात्रियों को अनजाने में फंसा रहे हैं। वे यात्रियों को आगाह करते हैं कि कई बार अनजान लोग यात्रियों को कोई बैग या पैकेट सौंपकर यह कहते हैं कि इसे अगले स्टेशन पर उनके रिश्तेदार ले लेंगे। लेकिन हकीकत यह होती है कि इस सामान में नशीले पदार्थ होते हैं, जिससे अनजान यात्री तस्करी का हिस्सा बन जाता है। हंसराज सिर्फ सतर्कता ही नहीं, यात्रियों को इस समस्या का समाधान भी सुझाते हैं। उन्होंने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति का कोई भी संदिग्ध सामान न लें। अगर कोई ऐसी गतिविधि दिखे तो तुरंत बस परिचालक, परिवहन निगम के अधिकारी या पुलिस को सूचना दें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में मदद करें।
विज्ञापन

हंसराज की इस पहल की वजह से रोजाना सफर करने वाले यात्री खुद को सुरक्षित और जागरूक महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि यदि बसों में सफर करने वाले यात्री सतर्क रहेंगे, तो नशे की तस्करी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed