{"_id":"66c4ad649364793f41073843","slug":"vhp-program-organized-in-jhanduta-on-completion-of-60-years-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-121920-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 60 वर्ष पूरे होने पर झंडूता में आयोजित हुआ विहिप का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 60 वर्ष पूरे होने पर झंडूता में आयोजित हुआ विहिप का कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद की ओर से परिषद के 60 वर्ष पूरे होने पर झंडूता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रांत सत्संग विभाग प्रमुख एमएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि परिषद हिंदुओं को सुदृढ़ और अखंड समाज के रूप में खड़ा कर उनमें धर्म और संस्कृति के प्रति भक्ति गौरव और निष्ठा की भावना उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदुओं को संगठित करके देश विदेश में जागरूकता अभियान चलाना हमारा उद्देश्य है। सालों से हिंदू धर्म की अस्मिता के लिए कार्य किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भारत की परिकल्पना को पूरा करने के लिए देश को शक्तिशाली बनना होगा। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत का अस्वाभाविक विभाजन हुआ था। आज पूरी दुनिया की उम्मीद भरी नजर भारत पर ही टिकी है। विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख आयाम सत्संग विभाग के जरिए चरित्रवान व्यक्तियों का निर्माण किया जाता है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रदेश मार्गदर्शक मंडल के सदस्य बाबा रूपेश्वर गिरी, बाबा गोपाल गिरी, विभाग अध्यक्ष इंद्र डोगरा, जिला अध्यक्ष कैप्टन विजय पाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।