फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vehicle tyres burst in a pothole on the highway in Nihari, two bike riders injured

Bilaspur News: निहारी में हाईवे पर हुए गड्ढे में वाहनों के टायर फटे, दो बाइक सवार घायल

Sat, 06 Sep 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vehicle tyres burst in a pothole on the highway in Nihari, two bike riders injured
निहारी में हाईवे पर पड़े गड्ढे पर रखा गया ड्रम, ताकि वाहन चालक सचेत रहे। संवाद
लोगों ने हादसों से बचाने के लिए गड्ढे में भरी मिट्टी और रखा ड्रम
विज्ञापन

लंबे समय से पड़े गड्ढे की नहीं हो रही मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर निहारी के समीप बड़ा गड्ढा यात्रियों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। शनिवार को इस गड्ढे के चलते कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो गए। आधा दर्जन से अधिक वाहनों के टायर फटने के साथ दो बाइक सवार गड्ढे की चपेट में आकर गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
यात्रियों और स्थानीय लोगों के अनुसार यह गड्ढा लंबे समय से हाईवे पर बना हुआ है। बारिश के दिनों में इसमें पानी भर जाने से इसकी गहराई और चौड़ाई का अंदाजा नहीं लगता। खासकर रात के समय जब दृश्यता कम होती है तो वाहन चालक अचानक गड्ढे की चपेट में आ जाते हैं। शनिवार को भी यही हुआ जब कई वाहन चालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। टायर फटने से एक ओर जहां वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, वहीं घायल बाइक सवारों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार हादसे होने के बावजूद संबंधित विभाग ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। हाईवे पर रोजाना भारी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इस गड्ढे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि जब विभाग की ओर से कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन खुद ही पहल करनी पड़ी। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर गड्ढे भरने की कोशिश की और उसके ऊपर एक प्लास्टिक का ड्रम रखकर आने-जाने वाले वाहनों को सतर्क करने का प्रयास किया। यह केवल अस्थायी उपाय है। बारिश या लगातार वाहनों के दबाव से मिट्टी दोबारा निकल जाएगी और गड्ढा फिर से सामने आ जाएगा। ऐसे में विभाग को तुरंत कदम उठाकर सड़क की मरम्मत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed