Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vehicle market buzzes with activity on the auspicious occasion of Dhanteras

Bilaspur News: धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर गुलजार रहा वाहन बाजार

Sat, 07 Nov 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
Vehicle market buzzes with activity on the auspicious occasion of Dhanteras
धनतेरस पर घुमारवीं में गाड़ी खरीदते ग्राहक। स्रोत: जागरूक पाठक
बिलासपुर। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर नई गाड़ी घर लाने की परंपरा के चलते जिले का वाहन बाजार दिनभर गुलजार रहा। सुबह से शाम तक स्थानीय ऑटोमोबाइल शोरूमों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही और लोगों ने अपनी पसंद के मॉडलों की जमकर खरीदारी की। त्योहार की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। घुमारवीं स्थित शिमला ऑटोमोबाइल के महिंद्रा शोरूम में धनतेरस के अवसर पर कुल 15 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की गई।
विज्ञापन

शिमला ऑटोमोबाइल के जीएम प्रवीण संख्यान और प्रबंधक आशीष ठाकुर ने बताया कि धनतेरस पर वाहन खरीदने को लेकर ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस दिन वाहन खरीदना शुभ मानने के कारण कई ग्राहकों ने पहले से योजना बनाकर और एडवांस बुकिंग करवाकर इसी दिन नई गाड़ी की डिलीवरी लेना पसंद किया। शोरूम में दिनभर ग्राहकों के स्वागत और वाहनों की डिलीवरी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

उधर, बिलासपुर स्थित देवभूमि ग्रुप के शोरूम में भी त्योहारी खरीदारी की खूब रौनक देखने को मिली। ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेंद्र वशिष्ठा ने बताया कि बिलासपुर सहित मंडी, शिमला और कुल्लू स्थित सभी शोरूमों में ग्राहकों का अच्छा रुझान बना रहा। इन चारों जिलों के शोरूमों में हुंडई और स्कोडा कंपनियों के करीब 200 वाहनों की बिक्री हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार औसत रहा, लेकिन त्योहार के चलते वाहन बाजार में अच्छी चहल-पहल रही और सभी शोरूमों में खरीदारी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed