{"_id":"6a8dddba50a7710ce50e8157","slug":"vedic-mantras-resonated-at-dav-school-jamthal-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166273-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डीएवी स्कूल जमथल में गूंजे वैदिक मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डीएवी स्कूल जमथल में गूंजे वैदिक मंत्र
विज्ञापन
डीएवी एनटीपीसी टाउनशिप स्कूल जमथल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: स्
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यातिथि नर्मदा राव ने किया पौधरोपण, विद्यार्थियों संग हवन में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक एनटीपीसी टाउनशिप स्कूल जमथल में श्रावणी पर्व के तहत तृतीय दिवस का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी कोलडैम संगिनी संघ की अध्यक्ष नर्मदा राव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधरोपण से हुई। मुख्यातिथि ने पौधा रोपित कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण प्रकृति को हरा-भरा बनाने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके बाद मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के साथ हवन यज्ञ में हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की आहुतियों से विद्यालय परिसर आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। उन्होंने कहा कि हवन वैदिक परंपरा का अभिन्न अंग है और इससे वातावरण में सकारात्मकता के साथ मन को एकाग्र, शांत और प्रसन्न रखने की प्रेरणा मिलती है। नर्मदा राव ने विद्यार्थियों को अपनी वैदिक संस्कृति, परंपराओं और भारतीय ज्ञान-विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और संस्कारों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विद्यालय प्रधानाचार्य एकता ने मुख्यातिथि का विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को समय देने के लिए आभार जताया।