{"_id":"665489b2df3298662701e3e2","slug":"varun-chandel-among-boys-and-saanvi-first-among-girls-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117969-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लड़कों में वरुण, लड़कियों में सान्वी रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लड़कों में वरुण, लड़कियों में सान्वी रहे प्रथम
विज्ञापन
- कन्या पाठशाला बिलासपुर में हुआ जिला स्तरीय योग ओलंपियाड
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रताप ठाकुर ने किया। लड़कों के वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में वरुण चंदेल ने पहला, अक्षय ने दूसरा, अमित ने तीसरा और रोहित ने चौथा स्थान हासिल किया। टीम स्पर्धा में राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ ने पहला और ज्योरा स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में सान्वी ठाकुर ने पहला, रिंकी ने दूसरा, श्रेया भारती ने तीसरा और प्रिया ने चौथा स्थान हासिल किया। टीम स्पर्धा में राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा ने पहला और बलघाड़ स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीपचंद गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीपीओ राजकुमार, विकास पुंडीर, संजीव कुमार, कपिल देव, संजय कुमार, सुनील, मनीष आदि उपस्थित रहे।