{"_id":"6207ea636815b565de1af536","slug":"vallager-died-in-accident-bilaspur-news-mbd418705256","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में जंगल से लकड़ियां लेकर घर लौट रहा एक अधेड़ रेलवे लाइन किनारे अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही ग्रामीण का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इंदरपुर की जीत कॉलोनी निवासी नंदकिशोर तिवारी उम्र करीब 55 वर्ष शनिवार की शाम करीब चार बजे जंगल से लकड़ियां लेकर अपने घर को लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार ग्राम इंदरपुर के समीप ही रेलवे लाइन किनारे अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के जाने के बाद घटनास्थल पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मृतक की शिनाख्त जीत कॉलोनी निवासी नंदकिशोर तिवारी के रूप में की। सूचना पर मृतक के परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरजीत सिंह कोटिया भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए शव को अपने घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य का कहना है कि नंदकिशोर जंगल से लकड़ियां लेकर अपने घर को लौट रहा थे। अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए थे और उसकी मौत हो गई। उन्होंने घटना को इत्तफाकिया बताया है और परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए ही पुलिस को कोई सूचना न देने की बात कही है।