{"_id":"610987bf8ebc3e88bd0d9cf9","slug":"vaccination-and-student-class-in-on-room-bilaspur-news-sml379167449","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल में एक तरफ वैक्सीनेशन, दूसरी तरफ पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाल में एक तरफ वैक्सीनेशन, दूसरी तरफ पढ़ाई
विज्ञापन
बिलासपुर के रावमापा छात्र में बने वैक्सीनेशन सेंटर में लगी कक्षा में बैठे विद्यार्थी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छात्र बिलासपुर में मंगलवार को बढ़ी लापरवाही सामने आई। स्कूल के हॉल में एक तरफ कोरोना की वैक्सीन लग रही थी तो दूसरी तरफ विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। कोराना नियमों की भी पालना नहीं हुई। विद्यार्थी स्कूल के हॉल में फर्श पर एक-दूसरे के साथ सटकर बैठे थे। स्कूल प्रबंधन की इस तरह की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मंगलवार को रावमापा छात्र बिलासपुर के एक हॉल में 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे थे। 12वीं कक्षा का इंग्लिश पीरियड भी इसी हॉल में चल रहा था। विद्यार्थी फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग न के बराबर थी। हॉल में एक तरफ जहां कोरोना रोधी टीके लग रहे थे तो दूसरी तरफ अध्यापक कक्षा ले रहे थे। कोरोना काल में स्कूल प्रबंधन की इतनी बड़ी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ सकती है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को माइक्रो प्लान के अनुसार कोरोना नियमों की पालना करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छात्र बिलासपुर ने भी माइक्रो प्लान बनाया है। बच्चों को कक्षा में उचित दूरी पर बैठाने के बारे में कहा गया है। लेकिन माइक्रो प्लान पर सही तरीके से कार्य नहीं किया जा रहा है।
बाक्स
व्यवस्था कर दी जाएगी ठीक : ज्योति शर्मा
प्रधानाचार्य जीवन ज्योति शर्मा ने बताया कि इंग्लिश की कक्षा में बच्चों की संख्या ज्यादा है। स्कूल के पास इस कक्षा के लिए कोई अन्य बड़ा कमरा नहीं है। इसलिए सोमवार को वैक्सीनेशन हॉल में बच्चों को बैठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से बात करके बुधवार को सारी व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बाक्स
दूसरे कमरे में लगेगी बच्चों की कक्षा : डॉ. प्रकाश
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि प्रधानाचार्य से बात हो गई है। बुधवार से किसी अन्य कमरे में बच्चों की कक्षा ली जाएगी।
बाक्स
जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ होगी कार्रवाई : उपायुक्त
उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि इस मामले के बारे में स्कूल प्रबंधन से पूछा जाएगा। इसमें जिसकी भी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।