फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vacancies for Mathematics Lecturer and Clerk at Jaddu Kuljyar School.

Bilaspur News: जड्डू कुलज्यार स्कूल में गणित प्रवक्ता और क्लर्क के पद खाली

Sun, 23 Aug 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vacancies for Mathematics Lecturer and Clerk at Jaddu Kuljyar School.
चार माह से गणित प्रवक्ता और एक साल से क्लर्क का पद रिक्त
विज्ञापन

एसएमसी ने जल्द नियुक्ति की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड्डू कुलज्यार में गणित प्रवक्ता और क्लर्क के पद लंबे समय से रिक्त होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के नवनियुक्त प्रधान मलकीत सिंह ने सरकार से दोनों पदों को जल्द भरने की मांग की है। एसएमसी प्रधान ने बताया कि विद्यालय में करीब चार माह से गणित प्रवक्ता का पद खाली है, जबकि क्लर्क का पद करीब एक वर्ष से रिक्त चल रहा है। क्लर्क का काम भी स्कूल के शिक्षकों को ही संभालना पड़ रहा है। इससे शिक्षकों पर कार्यालय संबंधी कार्यों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और उनके नियमित शिक्षण कार्य पर भी असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि गणित महत्वपूर्ण विषय है और प्रवक्ता का पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लंबे समय से नियमित अध्यापन नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

मलकीत सिंह ने स्थानीय नेताओं और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए गणित प्रवक्ता और क्लर्क के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। उन्होंने कहा कि दोनों पदों पर नियुक्ति होने से स्कूल में शिक्षण व्यवस्था बेहतर होने के साथ कार्यालय का काम भी सुचारू रूप से चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed