{"_id":"61bf942b76fec95c28688520","slug":"unknown-vehicle-trampled-the-bike-rider-on-the-highway-in-fog-death-bilaspur-news-mbd413157559","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर रविवार की सुबह घने कोहरे में एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।
स्वार थाना क्षेत्र के ग्राम हरनगला निवासी प्रथम सिंह उम्र करीब 27 वर्ष रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक से रुद्रपुर एक कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था। नैनीताल हाइवे स्थित जीरो प्वाइंट के समीप अज्ञात किसी वाहन ने घने कोहरे के बीच उसे रौंद दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर अस्पताल भेज दिया।
इसके बाद उन्होंने फोन नंबरों के आधार पर मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी दोपहर के समय अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मृतक हेलमेट लगाए हुए था। घटना घना कोहरा होने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
मामले की तहकीकात की जा रही है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई परमजीत सिंह का कहना है कि उसका भाई रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करने जा रहे थे और उनकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी।