फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unity march held in Bilaspur on 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel

बिलासपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हुआ भव्य यूनिटी मार्च, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

Tue, 11 Nov 2025 09:03 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 11 Nov 2025 09:03 PM IST
सार

बिलासपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्रेंद्रीय मंत्री तोखन साहू शामिल हुए।
 

विज्ञापन
Unity march held in Bilaspur on 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel
बिलासपुर में भव्य यूनिटी मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर शहर में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू व सभी अतिथियों ने माता काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल भारत की अखंडता के प्रतीक हैं। मां काली के आशीर्वाद से यह रैली निकली है, जो देश की निर्भयता, निडरता और एकता का प्रतीक है। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल वह व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने 561 रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की एकता का मजबूत ढांचा खड़ा किया, यह रैली उन्हें समर्पित है। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पी हैं। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज हम एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़े हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाते हुए देश निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


युवाओं में देशभक्ति का जोश
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा के साथ रथ निकाली गई। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों पर पदयात्र की और एकता का संदेश दिया नेहरू चौक पर रैली का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से सैकड़ों छात्र 100 मीटर तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। शहर के विभिन्न मार्गों पर नागरिकों ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से रैली का स्वागत किया। गोलबाजार में बिलासा दाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, रैली चांटीडीह से होते हुए सबरी महाविद्यालय पहुंची। 


शासकीय माता सबरी महाविद्यालय में हुआ समापन
विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यूनिटी मार्च का समापन सबरी महाविद्यालय परिसर में हुआ। यहां स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया और अतिथियों ने महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में युवाओं को सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और उनकी प्रेरक जीवनी के विषय में जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत निर्माण में सरदार पटेल के योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed