{"_id":"6569ce5bfc5044f1f207baa5","slug":"union-honors-chief-engineer-sanjeev-on-retirement-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9467-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: यूनियन ने सेवानिवृत्ति पर प्रमुख अभियंता संजीव किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: यूनियन ने सेवानिवृत्ति पर प्रमुख अभियंता संजीव किए सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंटक से संबंधित ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एंड कंट्रैच्युल वर्कर यूनियन जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता संजीव कौल को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया।
सचिव प्रेमलाल भाटिया ने बताया कि संजीव कौल ने साल 1988 में सरकाघाट में सहायक अभियंता के पद पर कार्य ग्रहण किया था। उन्होंने सरकाघाट, घुमारवीं, सोलन, बिलासपुर और शिमला में विभिन्न पदों पर कार्य किया। यूनियन को भी समय-समय पर इनकी सेवाओं का सहयोग मिलता रहता था। आज इंटक को भी खुशी है कि जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता संजीव कौल एक अच्छी छवि लेकर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। सम्मान समारोह में यूनियन के राज्य प्रधान दीप धीमान, पालमपुर से दीप धीमान, बिलासपुर से जगतार सिंह बैंस, धर्म सिंह सहगल, प्रेमलाल भाटिया, सोलन से सोमदत्त, हरनाम ठाकुर, सुरेश कुमार, उमा दत्त, शिमला से राजीव भारद्वाज, मनमोहन कुमार और बाबू राम आदि उपस्थित रहे।