{"_id":"62473da82eb1c24e8e57420e","slug":"union-break-bilaspur-news-sml4043810111","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं व्यापार मंडल दोफाड़, गुटबाजी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं व्यापार मंडल दोफाड़, गुटबाजी आई सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं/भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं व्यापार मंडल में गुटबाजी खुलकर सामने आई है। अभी हाल ही में सर्वसम्मति से चुने गए व्यापार मंडल के प्रधान के खिलाफ हेमराज गुट ने ही मोर्चा खोल दिया है और मेलों के बाद चुनाव करवाने का एलान कर दिया है। वहीं नवनिर्वाचित प्रधान राकेश चोपड़ा ने शहर के हर व्यापारी के समर्थन का दावा किया है।
घुमारवीं व्यापार मंडल का पिछला चुनाव साल 2011 में हुआ था। 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं करवाए गए। व्यापारियों ने 25 मार्च को बैठक का आयोजन किया। बैठक में राकेश चोपड़ा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया और उन्हें कार्यकारिणी का गठन करने की कमान सौंपी गई।
हेमराज सांख्यान ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ और राजनीति चमकाने के लिए व्यापार मंडल को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मेलों के बाद घुमारवीं व्यापार मंडल की आमसभा बुलाई जाएगी। व्यापार मंडल के चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्ष का फैसला व्यापारी चुनाव में खुद करें। चुनाव में कोई भी प्रत्याशी बन सकता है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने कहा कि 25 मार्च को बुलाई गई बैठक का आयोजन खुद शहर के व्यापारियों ने किया, जिसमें उनको भी बुलाया गया और नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। शहर के हर व्यापारी ने अपना समर्थन दिया है।