फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unidentified vehicle crushed accountant on highway in fog, death

कोहरे में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मुनीम को कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle crushed accountant on highway in fog, death
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने घने कोहरे के बीच बाइक सवार एक मुनीम को बुरी तरह कुचल दिया, मौके पर उसकी मौत हो गई। मुनीम की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम मुल्लाखेड़ा निवासी चंद्रप्रकाश 28 वर्ष पुत्र धान सिंह नगर में माठखेड़ा रोड स्थित एक राइस मिल में मुनीम का काम करता था। चंद्र प्रकाश बुधवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहा था। नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम परेवा फार्म की नवीन मंडी के सामने घने कोहरे के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत कोहरे में भाग गया। रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चंद्र प्रकाश को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी विलाप करते हुए रात में ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed