फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unemployed will get 50 percent subsidy on purchasing electric vehicle: Dharmani

बेरोजगारों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी : धर्माणी

Thu, 18 Jan 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Unemployed will get 50 percent subsidy on purchasing electric vehicle: Dharmani
वाटर सेस लागू करने, बीबीएमबी में प्रदेश के हिस्से के प्रति विपक्ष दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर करे कार्य
विज्ञापन

- विपक्ष समान रूप से केंद्र से सहायता प्राप्त करने में सहयोगात्मक रवैया अपनाए
- घुमारवीं की सड़कों की मरम्मत, रखरखाव के लिए 32 करोड़ रुपये राशि स्वीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्राम पंचायत करलोटी में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पन बिजली पैदा करने वाले प्रोजेक्ट्स पर वाटर सेस लागू करने, बीबीएमबी में प्रदेश के हिस्से के प्रति विपक्ष दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सरकार के साथ सहयोग की भावना से कार्य करें।
धर्माणी ने कहा कि विकास के लिए हमें प्रदेश के संसाधन बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए विपक्ष समान रूप से केंद्र से सहायता प्राप्त करने में सहयोगात्मक रवैया अपनाए। कहा कि बेरोजगारों के लिए 680 करोड़ की स्टार्टअप योजना प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत छह हजार बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट की सूची में शामिल किया है। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। बेरोजगार युवक जो स्वयं गाड़ी चलाते हैं, उन्हें इसे खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। रोजगार के नए साधन भी सृजित होंगे। धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं की सड़कों की मरम्मत, रखरखाव के लिए 32 करोड़ रुपये राशि सरकार से स्वीकृत करवाई गई है। गोगा, सुनाली, मकड़ा सड़क के लिए 50 लाख अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। छत, हीरानगर सड़क के सुधारीकरण के लिए दो करोड़ व्यय किए जाएंगे। करलोटी, कपाहड़ा सड़क को 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। करलोटी-जोनाला सड़क पर टाइल डालने के लिए 40 लाख स्वीकृत हुए हैं। शुक्र खड्ड चैनलाइजेशन के लिए सात करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। कहा कि विस क्षेत्र में पीने के पानी की योजनाएं 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएंगी। इस कार्यक्रम में विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत करलोटी, पपलाह, कपाहड़ा, छत और सडयार पंचायतों के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की।
विज्ञापन

इनसेट
सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य से संबंधित कुल 75 शिकायतें मिली
कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग की ओर से 87 विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र जारी किए गए। दो जमीन रजिस्ट्री, दो इंतकाल किए गए। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य से संबंधित कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनका मौके पर ही निपटारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक विभाग ने 127 लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed