{"_id":"62f69e4a5a90533fae27778d","slug":"under-19-school-competiotn-strat-bilaspur-news-sml4182592148","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत स्कूल में बरठीं जोंन की अंडर-19 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत स्कूल में बरठीं जोंन की अंडर-19 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं जोन की अंडर-19
खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
शुभारंभ पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
बीडीसी सदस्य श्रवण जम्वाल ने किया शुभारंभ
13 स्कूलों की छात्राएं ले रही हैं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छत में छात्राओं की बरठीं जोन की अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। बीडीसी सदस्य श्रवण जम्वाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता में बरठीं जोन के 11 सरकारी और दो निजी स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छत से छत डून चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि ने पाठशाला के शौचालयों के जीर्णोद्धार के लिए 90 हजार की राशि स्वीकृत करवाने और स्कूल के लिए बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए 1.05 लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जगवीर सिंह जम्वाल, घंडीर के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर, सुन्हाणी के प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर, बड़गांव के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह चंदेल, पंचायत छत के प्रधान परमजीत सिंह, संडयार के उपप्रधान विषण सिंह, हरिंद्र पठानिया, एसएमसी प्रधान राजेश कुमार, हरीश कुमार, नरेश कुमार, अमरनाथ, दिनेश, रूपलाल, डॉ. प्रेम लाल और कैप्टन नंद लाल सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।